Who are We

गुरूमाँ सेवा ट्रस्ट एक गैर लाभकारी, गैर राजनैतिक, गैर सांप्रदायिक, मानवीय तथा आध्यात्मिक संस्थान है, जिस्की आधारशीला दातव्य एवं सामाजिक कल्याण में व्याप्त है। यह संस्थान गत् पंच दशकों से मानव कल्याण एवं सामाजिक कल्याण हेतु अनेकों योगदान के लिए प्रचलित है।

वर्ष २०१९ में गुरूमाँ सेवा ट्रस्ट को आधिकारिक रूप से पंजीकृत किया गया है। इस संस्थान का दृष्टिकोण श्रद्धेय श्री श्री गुरूमाँ के पावन एवं धार्मिक सिद्धांतो से प्रेरित है – प्रेरणा, जो मानव जीवन का मुल-आधार है … जो मानव जीवन का सार है। यही वो प्रेरणा है, जो वर्षों से मानव को इस संस्था के प्रति आकृष्ट किया है, जहां किसी के पृष्ठभूमि, जाति, आर्थिक-क्षमता तथा सामाजिक स्तिथि का कोई महत्व नहीं है। महत्व है केवल निष्ठा एवं भक्ति का, उनके उचित कर्मों का।

गुरूमाँ सेवा ट्रस्ट का आधार श्री श्री माँ आद्या शक्ति की प्रतिष्ठा है, जो स्वयं माँ आदि पराशक्ति का एक दिव्य स्वरूप है । माँ आद्या शक्ति, जिनसे समस्त संसार है, जिनसे यह प्रकृति है, जो सृष्टि के हर कण में समाहित है। जो हर मानव, जीव तथा जड़ में वास करती है, जो हर एक जीव की अंतर-शक्ति का प्रतिक है। जो मानव के मन में बसी करुणा भी है, आस्था भी और चेतना भी। जो चामुंडा भी है और वात्सल्य की मूरत भी। यह समस्त सृष्टि उनसे ही हैं और हम उनकी संतान हैं। जिनसे ये जीवन है, उन्हीं के माध्यम से मुक्ति भी। माँ आद्या शक्ति हमारे जीवन यात्रा की संचालिका है एवं उनकी आराधना के माध्यम से हमारे परम सत्य तक पहुँचने का मार्ग निहीत है।

इसी यात्रा में आप सभी को सादर आमनत्रित करते है।

हमारे साथ माँ आद्या शक्ति की आराधना में जुड़िये, जिनकी कृपा-दृष्टि के माध्यम से जीवन के परम सत्य एवं अपने धैय तक पहुँचने का मार्ग प्रशस्त करें। शुभ कर्मों से मानव तथा सामाजिक कल्याण में योगदान दे। जिस संसार की संचालिका माँ आद्या शक्ति है, उसी संसार में सत्य, प्रेम, निरवता और करुणा का विस्तार करने में सहायक बनें।